AKTU: अवसर को पहचान कर करें स्टार्टअप कार्य…प्रमुख सचिव आलोक कुमार
AKTU News: डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में बुधवार को इनोवेशन हब की ओर से नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम फॉर प्री इन्क्युबेटर्स एंड इन्क्युबेर्स शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूपी सरकार के आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव आलोक कुमार शामिल हुए।
इस मौके पर प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कहा कि किसी भी स्टार्टअप के लिए सबसे जरूरी है बाजार की मांग को जानना। प्रोडक्ट बाजार की जरूरत के मुताबिक हो तब आगे बढ़ने में आसानी होगी। अवसर को पहचान कर स्टार्टअप कार्य करें। अपनी कमियों को पहचान कर बेहतर ढंग से आगे आना होगा।
उन्होने आगे कहा कि स्टार्टअप को फंडिंग मुहैया कराने के लिए इन्क्युबेशन सेंटर में फंड आदि के विशेषज्ञ का होना जरूरी है। ताकि वह स्टार्टअप को फंडिंग दिलाने में मदद कर सकें। मेंटाॅर के तौर पर फैकल्टी का होना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि कि सरकार स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही वन डिविजन, वन इन्क्युबेशन सेंटर स्थापित करने का सुझाव दिया।
इस मौके पर प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने स्टार्टअप से उनके प्रोडक्ट की जानकारी ली और सुझाव भी दिये। साथ ही एआईसीटीई आइडिया लैब को भी देखा। इसके अलावा विभिन्न सत्रों में एन्टरप्रेन्योशिप एजुकेटर और जय हिन्द कॉलेज मुंबई की डायरेक्टर डॉ. राखी शर्मा ने आइडिया जेनेरेशन मेथेड एंड एक्टिविटी एवं वैल्यू प्रोपोजिशन कैनवास कॉन्सेप्ट के विभिन्न आयामों के बारे बताया।
विश्वविद्यालय कराने जा रहा है क्वांटम तकनीकी पर एफडीपी
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने नवाचार और उद्यमिता सहित छात्रहित में विश्वविद्यालय द्वारा उठाये गये कदम पर प्रकाश डाला। इसी के साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों को आधुनिक तकनीकी और उद्योगों की जरूरत के मुताबिक तैयार करने पर जोर दे रही है। इस क्रम में सेंटर फॉर एंडवांस स्टडीज में शुरू किये गये बीटेक पाठ्यक्रम में नई तकनीकी को शामिल किया गया है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रमों को बनाया जा रहा है। विश्वविद्यालय क्वांटम तकनीकी पर एफडीपी कराने जा रहा है। ताकि शिक्षक प्रशिक्षित होकर छात्रों को नई तकनीकी सिखा सकें। इसके अलावा स्टार्टअप छात्रों को इंटर्न के रूप में भी साथ रखेंगे। कहा कि स्टार्टअप का मार्केट की मांग और नई तकनीकी के साथ प्रोडक्ट बनाने पर जोर देना होगा नही तो पिछड़ जाएंगे।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एसोसिएट डीन इनोवेशन डा0 अनुज कुमार शर्मा ने किया तो वहीं विषय स्थापना इनोवेशन हब के सीईओ महीप ने किया। जबकि संचालन इनोवेशन हब की सीआईओ वंदना शर्मा ने किया। इस मौके पर डीन इनोवेशन प्रो0 बीएन मिश्रा सहित शिक्षक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-सरकारी स्कूल में बच्चों को गो-मांस परोसने का आरोप…7 किलो मांस बरामद; 5 मुस्लिम टीचर सस्पेंड-Video