UP News: ब्राह्मण उत्थान महासभा महिला कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष बनीं अर्चना शर्मा शुक्ला

July 17, 2026 by No Comments

Share News

UP News: ब्राह्मण उत्थान महासभा (बाराबंकी उत्तर प्रदेश) द्वारा लखनऊ की वरिष्ठ पत्रकार अर्चना शर्मा शुक्ला को महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संस्तुति से प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी के द्वारा ब्राह्मण उत्थान महासभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष (महिला कार्यकारिणी) के पद पर मनोनीत किया गया है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी एक संगठन के रूप में अर्चना शर्मा शुक्ला से ये आशा करते हैं कि वह प्रदेश की एक कुशल महिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठन की प्रसिद्धि, गरिमा, विश्वास, संख्याबल में निरंतर वृद्धि करते हुए सर्व समाज को भी अपने साथ जोड़ने का कार्य करती रहेगी. उनके नेतृत्व में “ब्राह्मण उत्थान महासभा (महिला कार्यकारिणी)” ब्राह्मण समाज के कल्याण में ,हित में, शिक्षा ,संस्कार ,संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए नित नवीन कीर्तिमान स्थापित करेगी.

बता दें कि अर्चना शर्मा शुक्ला ने 2009 में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया था और वह कानपुर के कई जाने-माने दैनिक अखबारों में बतौर रिपोर्टर कार्य कर चुकी हैं और आज वह स्वतंत्र लेखन कर रही हैं. तो वहीं हिंद ब्राह्मण महासभा में लखनऊ की जिलाध्यक्ष के तौर पर कार्य कर चुकी हैं तो वहीं वह लगातार कई सालों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं. अगर अर्चना की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने कानपुर से शिक्षा ग्रहण की है. बीए, एमए के साथ ही बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म भी किया है. हाल ही में उन्होंने एलएलबी की भी पढ़ाई पूरी कर ली है. वह लगातार सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव रहते हुए ब्राह्मण समाज के मुद्दों को मुखर रूप से उठा रही हैं.

ये भी पढ़ें-बिहार में जनता ने पुलिस को दौड़ाकर पीटा…समाजसेवी भरत तिवारी फेक एनकाउंटर मामले में देश भर में आक्रोश-Video