Shakuntala University: दीक्षांत समारोह समारोह में मेधावियों पर होगी पदकों की बरसात…जानें कुल कितने छात्रों को मिलेंगे मेडल
Shakuntala University: डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr Shakuntala Mishra National Rehabilitation University) में 13वें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. इस वर्ष मेधावी विद्यार्थियों को कुल 156 पदक प्रदान किए जाएंगे. इनमें 76 स्वर्ण, 40 रजत और 40 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने जानकारी दी कि कि विश्वविद्यालय की ओर से अंतिम पदक सूची जारी कर दी गई है।
कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कार्यक्रम को लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि “हमारे विद्यार्थियों की उपलब्धियां विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समावेशी वातावरण और उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्कृति का प्रमाण हैं। विशेष रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन यह दर्शाता है कि अवसर और संसाधन मिलने पर प्रतिभा किसी भी सीमा को स्वीकार नहीं करती। 13वां दीक्षांत समारोह हमारे सभी विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और उपलब्धियों का उत्सव होगा।”
कुलपति आचार्य संजय सिंह ने ये भी बताया कि दीक्षांत समारोह की एक विशेष उपलब्धि यह भी है कि 27 दिव्यांग विद्यार्थियों ने कुल 45 पदक अर्जित किए हैं। इनमें 13 दिव्यांग छात्राएं और 14 दिव्यांग छात्र शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने 22 स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। 13वें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की ओर से कुल 1,919 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 955 छात्राएं और 964 छात्र शामिल हैं। कुल उपाधियों में 17 शोध उपाधियां (पीएचडी) भी प्रदान की जाएंगी।
इतने विद्यार्थियों को मिलेंगे पदक
76 स्वर्ण पदकों में 33 छात्राओं को 41 स्वर्ण पदक और 26 छात्रों को 35 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। कुल 57 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्राप्त होंगे।
इसी तरह 40 रजत पदकों में 23 छात्राओं को 24 रजत पदक और 13 छात्रों को 16 रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। कुल 36 विद्यार्थियों को रजत पदक मिलेगा।
40 कांस्य पदकों में 23 छात्राओं को 26 कांस्य पदक तथा 14 छात्रों को 14 कांस्य पदक दिए जाएंगे। कुल 37 विद्यार्थियों को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।
कुल मिलाकर 156 पदकों में 77 छात्राओं को 91 पदक और 53 छात्रों को 65 पदक प्रदान किए जाएंगे।
दिव्यांग विद्यार्थियों को 45 पदक
ये भी पढ़ें-खाली चौकी में घुसे शराबी ने जमकर मचाया उत्पात…पुलिस टोपी लगाकर की थानेदारी-Video