खाली चौकी में घुसे शराबी ने जमकर मचाया उत्पात…पुलिस टोपी लगाकर की थानेदारी-Video
Hapur News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि किसी चौकी में एक अर्धनग्न शराबी घुसा हुआ है और पुलिस की कैप लगाकर थानेदार की कुर्सी पर बैठा है और वह फाइलों से जरूरी कागज निकाल कर फाड़ते हुए दिख रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि चौकी को खुला छोड़कर पुलिस अधिकारी को नहीं जाना चाहिए था.
यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दोयमी पुलिस चौकी से सामने आया है. यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे,रिंकू नाम का एक युवक जो कि पूरी तरह से नशे में धुत था. इधर उधर घूमते हुए चौकी में घुस गया क्योंकि चौकी के गेट में ताला नहीं लगा था.
पुलिस की टोपी लगा ली और थानेदार की कुर्सी पर बैठकर फाइलें पलटने लगा.तो वहीं वीडियो बनाने वाले लोग मौज में उससे अर्जी लिखने की बात करते सुनाई दे रहे हैं. इसी के साथ ही लोग ये भी कह रहे हैं कि पुलिस को चौकी का गेट खुला छोड़कर नहीं जाना चाहिए था. कहीं नशेड़ी जरूरी कागजात न फाड़ दे.
तो वहीं जानकारी सामने आई है कि जिस समय शराबी चौकी में घुसा उस वक्त चौकी प्रभारी सूरजपाल क्षेत्र में गश्त पर गए थे तो वहीं चौकी का अन्य पुलिस बल बुलंदशहर में ‘वीवीआईपी ड्यूटी’ पर गया हुआ था और चौकी में कोई ताला भी नहीं पड़ा था जिसका फायदा उठाते हुए काफी देर तक शराबी उत्पात मचाता रहा.
पूरी घटना को लेकर कोतवाली देहात थाना प्रभारी पारस मलिक का बयान सामने आय़ा है जिसमें उन्होंने कहा है कि आरोपी युवक रिंकू को हिरासत में ले लिया गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी की हालात सुधार होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
हापुड़ में चौकी खाली…शराबी बना थानेदार, कुर्सी संभालकर करने लगा थानेदारी
देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दोयमी पुलिस चौकी का मामला pic.twitter.com/soMF1QW9SO
— Gaurav Kumar (@gaurav1307kumar) July 18, 2026
ये भी पढ़ें-नौ साल की छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूद कर दी थी जान…अब नए CCTV में हुआ चौंकाने वाला खुलासा