Raebareli: लेखपाल पर धमकी का आरोप…पीड़ित पिता-पुत्र ने खटखटाया DM का दरवाजा-Video
Raebareli: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. एक युवक ने लेखपाल पर पक्षपात करने और धमकी देने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर पीड़ित का वीडियो भी वायरल हो रहा है. फिलहाल उसने न्याय के लिए जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटाया है.
मामला डलमऊ थाना गदागंज क्षेत्र से सामने आया है. यहां के निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र राम ने क्षेत्रीय लेखपाल मनोज पाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि रविवार को लेखपाल ने दूसरे पक्ष से मिलकर उसकी जमीन पर जबरन मेड़ बनवा दी और इसकी कोई सूचना भी उसे नहीं दी. उसे किसी के माध्यम से जब पता चला तो वह खेत में पहुंचा और इसका विरोध किया तो लेखपाल ने उसे धमकी देते हुए कहा, “अब तुम्हारे सारे कागजात एसडीएम ही देखेंगे.”
जितेंद्र ने ये भी आरोप लगाया है कि घटना की शिकायत जब थाना गदागंज में की तो पुलिस ने न केवल शिकायती पत्र फाड़ दिया, बल्कि उसे ही थाने में बैठा लिया गया। इसी के बाद अपने पिता के साथ वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। तो वहीं प्रशासन द्वारा शिकायती पत्र ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर रायबरेली पुलिस ने रिप्लाई करते हुए लिखा है, प्रभारी निरीक्षक गदागंज को राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
रायबरेली – लेखपाल पर पक्षपात और धमकी के आरोप, पीड़ित पिता-पुत्र ने डीएम कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार#रायबरेली/#डलमऊ: थाना गदागंज क्षेत्र के निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र श्री राम ने क्षेत्रीय लेखपाल मनोज पाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती… pic.twitter.com/RzjrlGh3Ya
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) May 6, 2025