UP News: ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए संतोष कुमार तिवारी…सौंपी गई ये जिम्मेदारी
UP News: ब्राह्मण उत्थान महासभा बाराबंकी उत्तर प्रदेश द्वारा समाजसेवी व अधिवक्ता संतोष कुमार तिवारी निवास स्थान बाराबंकी को ब्राह्मण उत्थान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
इस सम्बंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी एक संगठन के रूप में संतोष कुमार तिवारी ये आशा करते हैं कि वह प्रदेश में एक कुशल कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठन की प्रसिद्धि, गरिमा, विश्वास, संख्याबल में निरंतर वृद्धि करते रहेंगे. साथ ही सर्व समाज को भी अपने साथ जोड़ने का कार्य करेंगे.
संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में “ब्राह्मण उत्थान महासभा” (Brahmin Utthan Mahasabha) ब्राह्मण समाज के कल्याण के साथ ही उनके हित और शिक्षा, संस्कार, संस्कृति, नशा मुक्ति, न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए नित नवीन कीर्तिमान स्थापित करेंगे.
ये भी पढ़ें-भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली पहुंचा भाई…. जंतर-मंतर पर जारी है धरना प्रदर्शन- Video