UP के टॉप 10 DM की रैंकिंग जारी…जानें किस नम्बर पर हैं दुर्गा शक्ति नागपाल और कौन जिला है अव्वल?

June 11, 2025 by No Comments

Share News

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदेश के टॉप-10 जिलाधिकारियों की रैंकिंग जारी कर दी गई है. बता दें कि अपनी कार्य शैली और तेज तर्रार बर्ताव को लेकर दुर्गा शक्ति नागपाल का वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है लेकिन मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रशासनिक उत्कृष्टता और जनसेवा में समर्पण के लिए जारी टॉप 10 जिलाधिकारी की लिस्ट में नागपाल तीसरे नम्बर पर रहीं.

बता दें कि जिलाधिकारी की रैंकिंग की ये लिस्ट उनके जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व सुधार और समग्र विकास कार्यों के आधार पर तैयार की गई है। बता दें कि लिस्ट में शामिल जिलाधिकारियों के कार्यशैली की मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रशंसा की है. ये जिलाधिकारी अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनकर सामने आए हैं.

UP DM top 10 list

UP DM top 10 list

टॉप 10 जिलाधिकारियों के नाम क्रम से

IAS संतोष कुमार शर्मा- महाराजगंज

IAS राजेश कुमार पांडेय-जालौन

IAS दुर्गा शक्ति नागपाल-लखीमपुरखीरी

IAS अविनाश सिंह-बरेली

IAS धर्मेंद्र प्रताप सिंह-शाहजहांपुर

IAS अजय कुमार द्विवेदी-श्रावस्ती

IAS महेंद्र सिंह तंवर-कुशीनगर

IAS अक्षय त्रिपाठी-ललितपुर

IAS अनुनय झा-हरदोई

IAS उमेश मिश्रा-मुजफ्फरनगर

ये भी पढ़ें-अरे बाप रे! कोबरा गलती से निगल गया 12 इंच का चाकू…फिर निकाला गया इस तरह; Video देख कांप जाएगी रूह