Video: एक गरीब पर पुलिस ने ढाया जुल्म, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लटकाया उल्टा और बेरहमी से पीटा, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म है और एक गरीब शख्स को एक पुलिस कर्मी बेरहमी से पीट रहा है। आस-पास लोग खड़े हैं, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह पुलिस कर्मी को इस बर्बरता के लिए रोक सकें। खैर पुलिसकर्मी का इतने से भी दिल नहीं भरा तो वह गरीब को खींचता हुआ ले गया और रेलवे ट्रैक के पास बने प्लेटफार्म से उल्टा लटका दिया और बेरहमी से मारता रहा।
वीडियो वायरल करने वाले ट्विटर यूजर ने जानकारी देते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस वाले की बर्बरता का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पुलिस वाला इस व्यक्ति को लात मारते , घसीटकर प्लेटफॉर्म पर उल्टा लटकाते नज़र आ रहा है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि खाकी की गर्मी एक गरीब पर दिखाने वाले इस पुलिस कर्मी पर कोई कार्यवाही हुई या नहीं, लेकिन मानवता को शर्मसार करता पुलिस का ये चेहरा खाकी को एक बार फिर से दागदार तो कर ही रहा है।