Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उड़ती हुई भूत जैसी आकृति का वीडियो, भरथना रेलवे स्टेशन के पास ही घटना हुई कैमरे में कैद (चेतावनी-वीडियो डरावना है)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि अंधेरी रात है और एक गाड़ी खड़ी है। तभी हवा में उड़ती हुई कोई आकृति आकर गाड़ी के ऊपर बैठ जाती है और जो शख्स वीडियो बना रहा है वह घर के अंदर से बना रहा। वह डर जाता है और पर्दा बंद कर देता है, लेकिन फिर वह पर्दा खोलकर देखता है तो वह आकृति उसके घर की खिड़की के पास उड़कर आ जाती है और वह झट से फिर से खिड़की बंद कर देता है।
बताया जा रहा है कि यह भूत का वीडियो है। हालांकि वीडियो वायरल करने वाले शख्स ने दावा किया है कि यह वीडियो भरथना रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित घसरा रेलवे फाटक का है। इस खबर को वायरल वीडियो के आधार पर लिखा गया है। इस सम्बंध में खबर स्टिंग कोई पुष्टि नहीं करता। इसी के साथ खबर स्टिंग किसी तरह के अंधविश्ववास को भी बढ़ावा नहीं देता। हालांकि सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो को देखने के बाद भूत को लेकर अपने-अपने अनुभवों को शेयर कर रहे हैं। फिलहाल वैज्ञानिक मानते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं होता।
तो वहीं तमाम लोगों की मान्यता है कि भूत-प्रेत होते हैं। अब इस वीडियो को किस ट्रिक से बनाया गया है। इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि कई बार वीडियो को देखने से ये मालूम होता है कि कोई शख्स सम्भवता क्रेन से लटक कर भूत जैसे करतब कर रहा है और इस वीडियो को एडिट कर बनाया गया है। फिलहाल सच क्या है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।
यहां देखें वीडियो