दुल्हन बनीं शहनाज गिल का वायरल हुआ वीडियो, प्रशंसकों ने उनकी फोटो के साथ एडिटिंग कर लगाई दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो और लिखा SidNaaz, ताजा हुई बिग-बॉस-13 की यादें,देखें दिल को छू लेने वाली तस्वीरें और वीडियो
सोशल मीडिया पर दुल्हन बनीं पंजाब की जानी-मानी अभिनेत्री व बिगबॉस-13 की प्रतिभागी शहनाज गिल का वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रही है। उनके प्रशंसकों ने उनकी इस फोटो के साथ एडिटिंग कर बिगबॉस-13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो से साथ लगाकर वायरल की है। ट्वीटर पर #SidNaaz जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे में सिद्धार्थ के तमाम प्रशंसक नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं।
बता दें कि गत वर्ष 2 सितम्बर 2021 में अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन हो गया था। इसके बाद से न पूरा देश गम में डूब गया था तो वहीं उनकी मित्र शहनाज का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक दोनों दिसम्बर में शादी करने वाले थे। यहां तक कि दोनों ने बिगबॉस के मंच पर कई बार अपने प्यार का इजहार भी किया था, लेकिन विधाता को कुछ और मंजूर था। काफी महीनों तक शहनाज गिल इस सदमें से बाहर नहीं निकल पाई थीं।
फिर सिद्धार्थ की मां ने ही उनको आगे बढ़ने की सलाह दी थी। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने गम से बाहर निकलने की कोशिश की। फिलहाल उनका जो वीडियो शादी के परिधान में वायरल हो रहा है वह एक रैम्प वाक का है, जिसमें वह शोस्टॉपर थीं। इसी फोटो के साथ एडिटिंग कर प्रशंसकों ने सिद्धार्थ और शहनाज को कल्पना के माध्यम से एक करने की कोशिश की है। बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी #SidNaaz (सिडनाज) के नाम से फेमस थी।
अन्य खबरें भी पढ़ें-