Viral News: मोमोज ने ली 25 साल से युवक की जान, खाने के दौरान भूल कर भी न करें ये गलती

July 15, 2023 by No Comments

Share News

Viral News: बिहार के गोपालगंज से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां मोमोज खाने से एक युवक की मौत हो गई है. मामला थावे थाने के सिहोरवा गांव से समाने आया है.

जानकारी सामने आ रही है कि, गांव में रहने वाले विपिन कुमार पासवान (25) मोबाइल रिपेयरिंग का दुकान चलाते हैं. उनकी दुकान पर ही उनके कुछ दोस्त पहुंच गए और फिर सबसे अधिक मोमोज खाने की शर्त लगा दी. शर्त जीतने के लिए विपिन मोमोज खाता गया और इस तरह से वह करीब 150 मोमोज खा गया. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई. इसको लेकर थावे के थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि युवक की मौत शर्त के दौरान अधिक मोमोज खाने के कारण हुई है.

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है. तो वहीं मृतक के परिजन जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. तो वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है. तो वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

इस वजह से हो सकती है मौत
गोपालगंज सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. एसके रंजन ने मीडिया को जानकारी दी कि मोमोज को ठीक से चबाकर न खाना युवक की मौत का वजह बन सकता है. इसी के साथ बताया कि हो सकता है मोमोज को सीधे खाया गया हो तो वह गले में फंस गया हो और ऐसी स्थिति में उसकी जान चली गई हो. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. (फोटो-सोशल मीडिया)