आर्डर हुआ खाना अगर 10 मिनट में आपके घर पहुंच जाता है तो…ये Video देखने के बाद आप बंद कर देंगे बाहर से मंगवाना

January 31, 2026 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स उस फ्रोजन खाने को दिखा रहा है जो पक कर आर्डर करने वाले के घर में 10 मिनट में पहुंच जाता है. वीडियो में ब्लॉगर दिखा रहा है कि किस तरह फ्रिज में कढ़ी, चावल, दाल, पराठे के साथ ही रसमलाई पर बर्फ की तमाम परतें जमी हुई है और ये सब खाना 10 मिनट में पकाकर आर्डर करने वाले के घर पर पहुंचा दिया जाता है.

यानी जिस कढ़ी को 1 घंटे तक धीमी आंच में पकाया जाता है उसे मात्र 10 मिनट में पकाकर आपके घर पहुंचाया जा रहा है तो वहीं दाल और चावल व तमाम मिठाई के साथ भी यही हो रहा है. यानी हम खाना नहीं बल्कि खाने के रूप में धीमा जहर महंगे दामों पर खरीद कर खा रहे हैं. फिलहाल ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

तो वहीं एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर फ्रीज या फ्रीजर में कई दिनों तक रखा हुए बासी खाने को फिर से पकाकर खाते हैं तो पेट में संक्रमण होने के साथ ही फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त के साथ ही पाचन संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि बहुत दिनों तक रखे फ्रोजन फूड में बैक्टीरिया जन्म ले सकते हैं और पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं.

इसलिए एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि पका हुआ खाना 24 से 48 घंटे के अंदर ही खा लेना चाहिए. यही खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है.

ये भी पढ़ें-लड़की ने अपने खून से बना डाली खान सर की तस्वीर…शिक्षक ने पकड़ लिया माथा- Video