Viral Video:तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक का सिर आया बस के पहिए के नीचे, देखें दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज, हेलमेट बना सुरक्षा कवच

July 20, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि एक युवक रांग साइड से तेज रफ्तार बाइक से सड़क के मोड़ पर आया और अचानक दूसरी तरफ से आ रही बस के पहिए के नीचे आ जाता है। बस चालक जब तक ब्रेक लगाता है, तब कर उसका सिर बस के पहिए से टकरा चुका होता है, लेकिन हेलमेट की वजह के पहिया सिर के ऊपर नहीं चढ़ पाता। इतने में आस-पास के लोग आ जाते हैं और युवक को बस के नीचे से निकालते हैं।

UP:सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने ब्राह्मणों को लेकर की अपमानजनक टिप्पणी, कहा अंग्रेजी हुकूमत ने भी इनके हाथ नहीं सौंपी थी न्यायपालिका, देखें वायरल वीडियो

कुछ देर तक तो युवक दहशत की वजह से जमीन पर ही लेटा रहता है। इसके बाद लोग उसे सड़क के किनारे उठा कर लाते हैं और पीने के लिए पानी देते हैं। फिलहाल ये नहीं ज्ञात हो सका है कि सीसीटीवी फुटेज कहां का है, लेकिन इस वीडियो ने लोगों को हेलमेट के प्रति जागरुक करने का काम जरूर किया है। इससे पहले भी खबरस्टिंग में खबर लिखी जा चुकी है, जिसमें बिना हेलमेट पहने युवती का सिर बस के पहिए के नीचे आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Lulu Mall Controversy:लूलू मॉल को शुद्ध करने अयोध्या से पहुंचे आचार्य परमहंस को लिया गया हिरासत में, आक्रोशित आचार्य ने पुलिस से कहा दूर खड़े हो, वायरल हुआ वीडियो