Yogi Government: यूपी में ‘दुग्ध क्रांति’ लाएगी योगी सरकार…जानें क्या है प्लान?

October 25, 2024 by No Comments

Share News

Yogi Government: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं. ताजा खबर सामने आ रही है कि अब योगी सरकार प्रदेश में दुग्ध क्रांति लाने जा रही है और इसके लिए पूरी प्लानिंग कर ली गई है. दरअसल योगी सरकार ने राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने एवं गौ पालकों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें बड़ी सौगात दी है।

योगी सरकार ने प्रति पशु दुग्ध उत्पादन के राष्ट्रीय औसत को बढ़ाने के लिए ‘मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’ लांच की है. इसके तहत प्रदेश में आधुनिक डेयरी इकाइयों की स्थापना की जाएगी. इससे दुग्ध उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार होगा। इसके लिए योगी सरकार 1,015 लाख रुपये खर्च करेगी। मालूम हो कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश के प्रमुख दुग्ध उत्पादक राज्यों में से एक है, लेकिन प्रति पशु दुग्ध उत्पादन की दृष्टि से राज्य राष्ट्रीय औसत से पीछे है. इसकी वजह है कि राज्य में वर्तमान में प्रति गाय औसतन 3.78 लीटर दूध का उत्पादन होता है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है।

छोटे किसानों को होगा सीधा लाभ

यह योजना सिर्फ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ग्रामीण समाज में सकारात्मक बदलाव भी लाना है। योजना के जरिए पशुपालकों को नए अवसर मिलेंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। कुल मिलाकर योगी सरकार की इस योजना से छोटे और सीमांत किसानों को सीधा लाभ होगा। इसी के साथ ही किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से परिचित कराया जाएगा। इससे कम लागत में अधिक उत्पादन की संभावना बढ़ेगी।

हाइटेक डेयरी इकाइयों की होगी स्थापना

तो दूसरी ओर दुग्ध क्रांति की दिशा में कार्य करने वाली इस योजना के तहत योगी सरकार ने उच्च गुणवत्ता वाली स्वदेशी नस्लों की गायों का चयन करने का निर्णय लिया है और इसी के सहारे हाइटेक डेयरी इकाइयों की स्थापना का निर्णय लिया है। योजना के जरिये 10 गायों की क्षमता वाली हाइटेक डेयरी इकाइयों की स्थापना की जाएगी। हर इकाई पर लगभग 23.60 लाख का खर्च आएगा, जिसमें सरकार और लाभार्थी दोनों का योगदान होगा।

कैटल शेड का होगा निर्माण

इस योजना के तहत कैटल शेड और अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया जाएगा। इन संरचनाओं में पफ पैनल का उपयोग किया जाएगा, जिससे मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से पशुओं की सुरक्षा हो सकेगी और उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

गौ पालकों को दिया जाएगा आधुनिक प्रशिक्षण

इस योजना के तहत गौ पालकों को आधुनिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. ताकि वे नए तकनीकी साधनों का उपयोग कर अपने पशुओं की देखभाल और प्रबंधन कर सकें। गौ पालन में तीन वर्ष का अनुभव रखने वाले योग्य किसानों का चयन किया जाएगा ताकि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके।

खरीदा जाएंगी ये गाय

सरकार की प्लानिंग के मुताबिक हाइटेक इकाइयों में केवल गिर, थारपारकर और साहीवाल जैसी उच्च गुणवत्ता वाली देशी नस्लों की गाय ही रखी जाएंगी. इसलिए इन गायों को खरीदा जाएगा. मालूम हो कि इन गायों की दुग्ध उत्पादन क्षमता अधिक होती है। योजना के तहत चुनी गई गायों की नस्ल का मूल्यांकन उनकी उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा, जिससे अधिक दुग्ध उत्पादन सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें-Modi Government: केंद्र सरकार के पेंशन भोगियों के लिए बड़ी खबर…80 वर्ष की उम्र के बाद सरकार देगी ये बड़ी सुविधा