लड़की को लगी गेंद…खिलाड़ी ने फिसलते हुए मांगी माफी; गजब का Video वायरल

February 3, 2026 by No Comments

Share News

 Yuji Nishida Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखता है कि खिलाड़ी शॉट मारता है और बॉल दर्शकों के बीच बैठी एक लड़की को लग जाती है. इस पर खिलाड़ी बिना समय गंवाए तेजी से फर्श पर फिसल कर आता है और माफी मांगता है. इस तरह से मांगी गई माफी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे इंसानियत और सम्मान का सबसे शानदार वीडियो बताया जा रहा है.

यह वीडियो जापानी वॉलीबॉल खिलाड़ी यूजी निशिदा का है. एक वॉलीबॉल मैच के दौरान यह घटना हुई. X अकाउंट @Jimmyy__02 पर हाल ही में ये वीडियो पोस्ट किया गया है और इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि “जापान में वॉलीबॉल खेलते वक्त खिलाड़ी Yuji से गलती हो गई और गेंद टारगेट शूटिंग चैलेंज में एक महिला को लग गई. इस पर Yuji ने तुरंत बहुत ही नम्रता और ईमानदारी से माफी मांगी, जिसे लोगों ने अब तक की सबसे सच्ची माफी बताया.”

ये भी पढ़ें-इस जिलाधिकारी ने पेश की मिसाल…बेटी का एडमिशन कराया आंगनवाड़ी स्कूल में; बताई ये वजह- Video वायरल