UP Basic Shiksha: ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं बेसिक शिक्षा के एक कर्मचारी, आर्थिक मदद के लिए BSA शाहजहांपुर ने लिखा अपील पत्र, हुआ वायरल, पढ़ें
November 13, 2022
No Comments
ब्लड कैंसर से पीड़ित एक कर्मचारी की आर्थिक मदद के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (BSA) शाहजहांपुर सुरेंद्र सिंह ने एक अपील पत्र लिखा है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पत्र में सुरेंद्र सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय समग्र शिक्षा शाहजहांपुर में कार्यरत लेखाकार ललित कुमार शुक्ल की आर्थिक मदद करने की अपील की है।
ललित ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं और उनके पास इतना धन नहीं है कि वह अपना इलाज करा सकें। ऐसे में बीएसए सुरेंद्र सिंह ने इस पत्र में ललित शुक्ला के बैंक अकाउंट को भी शेयर किया है, ताकि जिसे भी जो भी मदद करनी हो, वह अकाउंट में ट्रांसफर कर दे। फिलहाल बीएसए सुरेंद्र सिंह का यह अपील पत्र लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।
पढ़ें पूरा पत्र
