Lucknow University News: छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग कर रहे विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाए गम्भीर आरोप, कहा “दी जाती है धमकी”, देखें वीडियो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर अभियान शुरू करने वाले विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि जैसे ही चुनाव बहाल करने की मांग की शुरूआत की और छात्र नेताओं ने अन्य विद्यार्थियों से सम्पर्क शुरू किया तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस के साथ विद्यार्थियों को बात करने से रोक दिया।
छात्रों ने ये भी आरोप लगाया कि कोई भी छात्र नेता व छात्र संघ न होने के कारण अक्सर ही कैम्पस के छात्रों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ता है और कोई भी हमारी बात को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आगे नहीं आता है। नाम न प्रकाशित करन की शर्त पर एक छात्र ने बताया कि इन्हीं सब बातों को लेकर हम सब एक-दूसरे से चर्चा कर रहे थे कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र एकता के बारे में जानकारी मिल गई और पुलिस के साथ मिलकर आम छात्रों को उन छात्रों से बात करने से रोकने लगे जो चुनाव की मांग कर रहे थे।
छात्रों ने ये भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन अब तो ना ही संविधान को मानता है और ना ही गांधी जी और अम्बेडकर जी के विचारों को। इनका तानाशाही रवैया इतना बढ़ गया है की छात्रों को धमकी दो जाती है की यदि अपने हक़ की बात करोगे तो निष्कासन कर देंगे और FIR दर्ज करवा दी जाएगी। वहीं कुछ वीडियो विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं, जिसमें प्राक्टर राकेश द्विवेदी और विद्यार्थियों के बीच हॉट टॉक होती हुई दिखाई दे रही है। इसी के साथ एक अन्य वीडियो में छात्र आरोप लगा रहे हैं कि शांति से भाई-बहनों से बात कर रहे हैं। बावजूद इसके नम्बर आदि काटने के लिए डराया जाता है। इसी के साथ वीडियो में कई आरोप विद्यार्थी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि छात्र संघ चुनाव विश्वविद्यालय में आखिरी बार 2005 में हुआ था। इसके बाद शासन स्तर से ही छात्र संघ चुनाव पर रोक लगा दी गई थी।
देखें क्या बोले प्रॉक्टर
मिली जानकारी के मुताबिक जो विद्यार्थी चुनाव की मांग कर रहे थे, उन सभी को प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी के ऑफ़िस ले जाया गया। जहां पर विद्यार्थियों से ज्ञापन ले लिया गया है और वार्ता के लिए कहा गया है।
यहां देखें वीडियो