Healthy Life Style: आपको बीमार और कमजोर कर देगी विटामिन D की कमी, जानें इसके लक्षण और बचने के उपाय
आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बताते हैं कि विटामिन डी एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसकी भूमिका शरीर को सुचारु रूप से चलाने के लिए बहुत अहम है। यह विटामिन हड्डियों (bone health), मांसपेशियों और दांतों (oral health) की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से चलने फिरने में परेशानी, जोड़ो में दर्द और दांतों में सड़न, बदबू (teeth cavity) जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा और भी कई सेहत संबंधी परेशानियां इसकी कमी से शुरू हो जाती हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि क्या हैं विटामिन डी के लक्षण और कैसे करें इस समस्या को दूर।
विटामिन डी की कमी के लक्षण
अगर आपको सर्दी जुकाम बहुत जल्दी-जल्दी और लंबे समय तक रहता है तो ये भी विटामिन डी की कमी का संकेत होता है। इसकी कमी इम्यून सिस्टम कमजोर कर देती है।
हमेशा थका हुआ महसूस करना और अधिक नींद आना। विटामिन डी की कमी के लक्षण होते हैं। इससे आपकी मेमोरी भी वीक होने लग जाती है।
चलने-फिरने में परेशानी भी इसकी कमी के लक्षण होते हैं। इससे पीठ, ज्वाइंट्स में दर्द बनी रहती है। थोड़ा सा चलने पर बैठ जाने का मन करता है।
बालों का झड़ना भी विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में विटामिन डी सप्लीमेंट वाले फूड को शामिल कर लेना चाहिए।
विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए ये चीजें खाएं
मशरूम , अखरोट , तिल , बादाम और रागी। इसी के साथ अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ताकि हेल्थी लाइफ का आनन्द उठा सकें।