दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनीं मां…एक दिन पहले ही पति के साथ गईं थीं सिद्धिविनायक मंदिर-Video
Deepika Padukone News: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से मां बनी हैं. उन्होंने आज यानी 19 सितम्बर को बेबी गर्ल को जन्म दिया है. शनिवार को उन्होंने एक बेटी को जन्म देने के बाद फैंस को इस बात की जानकारी एक पोस्ट शेयर कर दी.
इस खास मौके पर दीपिका के साथ ही उनके पति रणवीर सिंह की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोग उनको बधाई दे रहे हैं.
Nothing just Deepika making sure her in-laws go ahead of her and enter the temple first and Ranveer standing behind her, making sure she’s safe💕 pic.twitter.com/DBs9CikA7T
— 𝙋𝙞𝙠𝙖 (@pikasceness) September 18, 2026
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साधारण लेकिन बेहद खास पोस्ट शेयर करते हुए एक नन्हे बच्चे के पैरों के निशान बनाए हैं साथ ही लिखा है, ‘Welcome Baby Girl! 19|9|2026 Dua, Deepika & Ranveer.’ इस पोस्ट के जरिए कपल ने बताया कि उनके परिवार में एक और बेटी का स्वागत हुआ है. सोशल मीडिया पर दोनों को ही लोग खूब बधाई दे रहे हैं.
बता दें कि मुम्बई में गणेश उत्सव जोर-शोर से मनाया जा रहा है तो इसी मौके पर 18 सितम्बर को दीपिका पति रणवीर के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने गई थीं. तो वहीं आज यानी 19 सितम्बर को उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है.
📸| Ranveer Singh and Deepika Padukone spotted at siddhivinayak temple ♥️ pic.twitter.com/TIkR7UMidh
— Ranveer Singh TBT (@Ranveertbt) September 18, 2026
ये भी पढ़ें-प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिलने के बाद बिपाशा बसु ने FDA से की शिकायत…कंपनी ने भेजा ये मैसेज-Video