पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के नेहरू वाले विवादित बयान के बाद सियासत तेज…अयोध्या महंत और इकबाल अंसारी बोले…-Video

September 19, 2026 by No Comments

Share News

Hamid Ansari’s Controversial Statement: सोशल मीडिया पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के एक पुराने बयान को याद करते हुए कहा कि नेहरू मानते थे ‘भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा कम्युनिज़्म नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है.” इस बयान के सामने आते ही देश में सियासत तेज हो गई है.

जहां एक ओर इस मामले में भाजपा नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं तो वहीं अयोध्या से महंत और बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार ने भी प्रतिक्रिया दी है. इस पर लगातार बहस छिड़ गई है. ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर देश में जाति-धर्म की गंदी राजनीति पर कब विराम लगेगा?

महंत आचार्य सीताराम दास महाराज

अयोध्या साकेत भवन के महंत आचार्य सीताराम दास महाराज का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के बयान पर कहा, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाया गया फिर भी यह भावना उनके मुख से निकल रही है, कितना निंदनीय है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि यह हामिद अंसारी निश्चित रूप से एक जिहादी प्रवृत्ति का है, एक आतंकवादी विचारधारा का है. उन्होंने मीडिया को दिए बयान में ये भी कहा कि इस तरह के लोग जिहादी प्रवृत्ति आतंकवादी विचारधारा को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं और मौलवी, मौलाना, पादरी जैसे लोग समाज को तोड़ रहे हैं.

इकबाल अंसारी

अयोध्या बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का भी बयान सामने आया है. उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के बयान पर कहा कि हिंदुस्तान में हिंदू-मुस्लिम का भाईचारा सदियों से चला आ रहा है। लोग तो बयानबाजी करते रहते हैं. वह कहते हैं कि हिंदू-मुसलमान की बात करने के बजाए जिस दिन हमारे देश में लोग विकास की बात करेंगे, रोजगार की बात करेंगे. उस दिन देश को किसी तरह का खतरा कभी नहीं रह जाएगा.

भाजपा नेता

गुजरात से भाजपा नेता रोहन गुप्ता का बयान सामने आया है. पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा जवाहरलाल नेहरू के पुराने बयान ‘भारत के लिए वास्तविक खतरा कम्युनिज्म नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है’ का जो बयान दिया गया है इससे कांग्रेस पार्टी की असली मानसिकता साफ होती है. जिन लोगों को सनातन से खतरा लगता हो, आप उनसे क्या अपेक्षा करेंगे?

रोहन गुप्ता ने आगे कहा कि उनकी मानसिकता ही सनातन के खिलाफ है. 60 साल में उन्होंने इसलिए तुष्टिकरण की राजनीति की. आज वही देश के सामने एक्सपोज हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें-iPhone 18 Pro खरीदने के लिए लगी लम्बी लाइन…ये फेमस अभिनेता भी पहुंचे Apple स्टोर-Video