Delhi Jama Masjid:”जामा मस्जिद में लड़कियां बुलाती हैं लड़कों को”, अब नहीं मिलेगी एंट्री, पढ़ें क्या लिखा है नोटिस में, महिला आयोग ने कहा फैसला गलत

November 24, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। दिल्ली की जामा मस्जिद से बड़ी खबर सामने आ रही है। लड़कियों व महिलाओं पर गम्भीर आरोप लगाते हुए मस्जिद प्रशासन ने इनके प्रवेश बैन लगा दिया है। अर्थात अब लड़कियों व महिलाओं की अकेले एंट्री नहीं हो सकेगी। इस सम्बंध में मस्जिद की दीवारों पर एक नोटिस चस्पा की गई है, जिसपर स्पष्ट लिखा है कि मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले आना मना है। यानी लड़कियों का ग्रुप भी मस्जिद के अंदर नहीं जा सकता है।

इस सम्बंध में जब मस्जिद प्रशासन से पूछा गया तो बताया गया कि अकेली लड़कियां मस्जिद में लड़कों को टाइम देकर मिलने बुलाती हैं। यहां डांस वीडियो बनाती हैं, हम इस पर रोक लगा रहे हैं। हालांकि, इस मसले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मस्जिद को नोटिस जारी किया है। इस सम्बंध में स्वाती मालीवाल ने ट्विट के जरिए जानकारी दी है।

धर्मस्थलों को लोग समझने लगे हैं पार्क
आदेश पर विवाद बढ़ने के बाद जामा मस्जिद के प्रवक्ता सबीउल्लाह खान ने सफाई दी है कि यह बैन उन महिलाओं पर लागू नहीं होगा जो परिवार या पति के साथ आती हैं। यह कदम मस्जिद परिसर में गलत हरकतों को रोकने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर रोक नहीं लगाई गई है। परिवार या शादीशुदा जोड़ों पर कोई बैन नहीं है लेकिन अविवाहित लड़कियां यहां अकेली आती हैं, लड़कों को मिलने का टाइम देती हैं। यहां गलत हरकतें होती हैं, लड़कियां मस्जिद में डांस करती हैं, टिकटॉक वीडियो बनाती हैं। यह बैन इन हरकतों को रोकने के लिए लगाया गया है। अगर कोई यहां आकर इबादत करना चाहे तो आ सकता है। लेकिन किसी भी धार्मिक स्थल को पार्क समझ लेना सही नहीं है।

देखें क्या कहा स्वाती मालीवाल ने
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा कि जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फैसला बिल्कुल गलत है। महिलाओं और पुरुषों के बीच इबादत के अधिकार को लेकर फर्क नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे जामा मस्जिद को इस मामले में नोटिस जारी कर रही हैं।