Wayanad Landslide: केरल में भयानक भूस्खलन से बड़ी तबाही…डरा देने वाला Video वायरल; प्रियंका गांधी ने कही ये बात
Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में भयानक भूस्खलन ( landslide) के बाद इलाके में बड़ी तबाही हुई है. हादसे में चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है तो वहीं चार लोगों के लापता हो गए हैं. सात लोग जख्मी हैं. भूस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है जिसमें तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है. यह हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी पुल के पास हुआ है. यहां पर अनक्कमपोयिल–कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना का वायनाड छोर निर्माणाधीन है.
प्रारंभिक रिपोर्टों में सामने आया है कि बारिश के लगातार जारी रहने के कारण खुदाई से निकाली गई मिट्टी के विशाल ढेर ढह गए, जिससे कार्यस्थल का एक बड़ा हिस्सा मलबे में दब गया. फिलहाल मौके पर बचाव अभियान जारी है भूस्खलन में प्रभावित सभी लोग सुरंग निर्माण परियोजना में कार्यरत मजदूर थे.
केरल के वायनाड में दर्दनाक हादसा: सुरंग निर्माण स्थल पर भूस्खलन, 3 की मौत, कई अब भी लापता
केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सुरंग निर्माण स्थल पर भीषण भूस्खलन हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 श्रमिकों को सुरक्षित… pic.twitter.com/lKJMyy8l1W
— Surendra Barik (@barik_surendra) July 7, 2026
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि अनक्कमपोयिल–कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना के वायनाड छोर पर यह हादसा हुआ है. ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है तो वहीं वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी ने जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है.
All efforts are on to rescue those still trapped in the landslide. Respected CM, Shri. V D Satheesan is monitoring relief efforts himself, the police and NDRF have been at the site for some time, SDRF teams and civil defence volunteers have also reached.
We are all coordinating…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 7, 2026
खबरों के मुताबिक, भूस्खलन में एक चर्च और इसी के पास स्थित एक घर भी बह गया है लेकिन घर में कोई नहीं था तो वहीं चर्च भी खाली था. बताया जा रहा है कि खाली घरवाले लोग मक्का की तीर्थयात्रा पर गए हुए हैं. तो वहीं एक पुल भी मलबे के नीचे दब गया है जो कि प्रभावित इलाके को जोड़ने वाला था. स्थानीय प्रशासन लगातार पीड़ितों की मदद करने में जुटा है.
बताया जा रहा है कि यह घटना मेप्पाडी में बहुत अधिक हुई बारिश के कारण हुई है. पिछले 24 घंटों में 226 मिमी बारिश यहां पर दर्ज की गई.
वायनाड में भीषण हादसा CCTV
केरल के वायनाड में मानसून की मूसलाधार बारिश के बीच कुदरत का बेहद खौफनाक रूप देखने को मिला,वायनाड के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में निर्माणाधीन टनल प्रोजेक्ट के मुहाने पर भीषण लैंडस्लाइड हुआ,कई चपेट में आ गए हैं..#Wayanad #Landslide pic.twitter.com/NHDy3gAcrT
— Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी 🇮🇳 (@Dubeyjilive) July 7, 2026
ये भी पढ़ें-थाने के अंदर महिला फरियादी से दुर्व्यवहार और गाली-गलौज का आरोप…पीड़िता का Video वायरल