Aindrila Sharma: 24 वर्षीय अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा के पैर चूम कर प्रेमी सब्य़साची ने दी अंतिम विदाई, वायरल हुआ भावुक वीडियो, लोगों की आंखें हुई नम
बंगाली फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री और टीवी कलाकार एंड्रिला शर्मा के निधन के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बॉयफ्रेंड सब्यसाची चौधरी उनका पैर चूम कर उनको अंतिम विदाई देते दिखाई दे रहे हैं। यह भावनात्मक वीडियो लोगों की आंखें नम कर रहा है।
सोमवार को एंड्रिला का अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान उनके प्रेमी सब्यसाची एंड्रिला का पैर चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनके माथे पर टीका लगाया जा रहा है। खबर सामने आ रही है कि सब्यसाची ने शर्मा के पिता के साथ मिलकर उनका दाह संस्कार किया था।
बता दें कि एंड्रिला का 20 नवम्बर को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह मात्र 24 साल की थीं। एक नवम्बर को उनको ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसी के बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। इतनी छोटी उम्र में उनको दो बार कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी भी हो चुकी थी, लेकिन उन्होंने इसे मात देकर काम पर लौटी थीं, लेकिन मानो मौत उनका पीछा कर रही हो और वह इस बार भी मौत से जमकर लड़ीं, लेकिन इस बार वह यह जंग हार गईं। मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। उनके असमय निधन के बाद से ही न केवल साउथ, बल्कि बॉलीवुड भी हतप्रभ है। (फोटो सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो