Viral Video: “बदन पर सितारे लपेटे हुए..” गाने पर 93 साल की बुजुर्ग महिला ने किया डांस, वायरल हुआ वीडियो, देवानन्द की तरह उनकी एक्टिंग देख लोग हुए हैरान

December 2, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक बुजुर्ग महिला “बदन पर सितारे लपेटे हुए…” गाने पर जमकर डांस कर रही हैं। इसी के साथ वह देवानन्द की एक्टिंग भी कर रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है और उनके हौसले को भी लोग सलाम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 93 साल है और उनका नाम आशी है। आशीजी अभिनेता देवानन्द की बहुत बड़ी फैन हैं। इस वीडियो को वायरल करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने सभी बुजुर्गों से अपील की है कि वे उम्र की इस दूसरी पारी का पूरा आनन्द लें।

यहां देखें वीडियो