नेपाल में भीषण जल प्रलय के बाद…बाढ़ के पानी में लोग खोजते दिखे गैस-सिलेंडर और खाना-Video
Nepal flash flood: नेपाल के लिए आज का दिन किसी बुरे सपने की तरह रहा. आज सुबह अचानक आई बाढ़ (Nepal flash flood) ने भारी तबाही मचाई और गांव के गांव बहा ले गया. तिब्बत सीमा से सटे नेपाल के रसुवा, धाडिंग और नुवाकोट जिलों में अचानक जल प्रलय आया और कई गांवों, सड़कों और हाइड्रोपावर परियोजनाओं को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. प्रकृति के इस विकराल रूप को जिस किसी ने भी देखा वो भय से कांप गया.
Hollywood की फिल्मों में ही ऐसे दृश्य देखे हैं–
आगे आगे अपनी जान बचाने के लिए भागते लोग और पीछे पीछे अजगर जैसा निगल जाने को तैयार पीछा करता पानी…#Nepal pic.twitter.com/6YrH37lIR7— Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08) August 26, 2026
सोशल मीडिया पर नेपाल बाढ़ के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच नेपाल सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस प्राकृतिक आपदा में अब तक करीब 95 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है तो वहीं इस आकंड़े के बढ़ने की भी आशंका है. दूसरी ओर 105 भारतीय नागरिकों समेत करीब 500 पर्यटक भी लापता बताए जा रहे हैं.
नेपाल के रसुवा जिले में त्रिशूली नदी पर पॉवर प्रोजेक्ट में फ़्लैश फ्लड से पहले कुछ मज़दूर काम कर रहे थे, फ्लड मुहाने पर पहुँचा तो लोग चिल्लाए उन्हें बाहर निकाला। pic.twitter.com/cgdolGcLEG
— thehillnews.in (@thehill_news) August 26, 2026
खबरों के मुताबिक सभी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे. दूसरी ओर सोशल मीडिया पर प्रलय के बाढ़ के पानी में डूब चुके घरों में से लोग राशन का सामान और गैस सिलेंडर ढूंढ रहे हैं. ये रूह कंपा देने वाला वीडियो है.
&
यह किसी फिल्म का फिल्माया हुआ दृश्य नहीं
बल्कि पड़ोसी मुल्क नेपाल में कुदरत की तबाही का
दुःखद दृश्य है
अल्लाह ईश्वर गॉड से दुआ करो नेपाल के सभी भाई बहन माये सुरक्षित रहे
इस आपदा में हर संभव मदद करनी चाहिए सरकार को
आप भी अपील करिये सरकार से
और अपने आस पास के लोगो को भी… pic.twitter.com/0YCgw7deV6— Mohammad Irfan (@irfan65111) August 26, 2026
nbsp;
हालांकि जो लोग इस आपदा में फंस गए हैं उनके पास नेपाल सरकार मदद पहुंचा रही है.
सोचिए नेपाल में कितनी भयावह स्थिति है….. लोग सिलेंडर-लकड़ियाँ एकत्रित कर रहे हैं, पानी में घुसकर जान पर खेलकर ये सब कर रहे हैं
क्योंकि सब बह गया है, सब बर्बाद हो गया है, अगर एकत्रित नहीं करेंगे तो भूख से तड़पेंगे। प्रभु रक्षा करें। pic.twitter.com/4vqjozg4vo
— Shubham Shukla (@Shubhamshuklamp) August 26, 2026
बिहार में जारी अलर्ट
नेपाल में आई इस भारी तबाही का असर अब भारत के सीमावर्ती राज्यों जैसे बिहार और उत्तर प्रदेश पर भी दिखने लगा है. यही वजह है कि लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और दोनों राज्यों के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. तो वहीं नेपाल से कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें लोग अपनों को ढूंढ रहे हैं.एक वीडियो विचलित कर देने वाला है. इसमें साफ दिख रहा है कि एक शख्स का शरीर बीच से कट गया है और फिर उसके परिजन उसे खींचकर उठाकर ले जा रहे हैं. इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा, रूह कांप गई.
चंद सेकंड में पूरा परिवार खत्म लेकिन नन्ही बच्ची देखिए उसको पता भी नहीं उसके साथ क्या हो चुका है नेपाल💔
केही सेकेन्डमै पूरै परिवार समाप्त भयो, तर ती नानीलाई हेर्नुहोस्, उनलाई त आफू र आफ्नो परिवारमाथि के भइसकेको छ भन्ने पनि थाहा छैन। pic.twitter.com/G8uVxPwsZN
— Pyara Uttarakhand प्यारा उत्तराखंड (@PyaraUKofficial) August 26, 2026