आवारा कुत्तों का नहीं थम रहा है आतंक…चबा लिया बच्चे को-Video

August 26, 2026 by No Comments

Share News

Amroha: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर जा रहे एक बच्चे को आवारा कुत्ता काटते हुए दिखता है और बच्चा बुरी तरह से घायल हो जाता है. इसी दौरान सड़क पर जा रहे लोग बच्चे को बचाने की कोशिश करते हैं और कुत्ता भाग जाता है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आया है.

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादा की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां पर आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है. इसका ताजा उदाहरण उस वक्त सामने आया जब मैरिज हॉल के सामने से गुजर रहे एक बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया और बुरी तरह से काट लिया. पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.

आवारा कुत्तों की वजह से स्थानीय लोग बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके आतंक पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल प्रभावी अभियान चलाएं. जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तो को शेल्टर होम में रखने का आदेश दिया है बावजूद इसके जिला प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.

ये भी पढ़ें-आवारा कुत्ते ने शख्स पर बोला हमला…डरा देने वाला Video वायरल