Kanpur News: RTI का खौफ दिखाकर शिक्षकों से वसूली करने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई, शैलेंद्र द्विवेदी ने की नगर आयुक्त से शिकायत, देखें क्या है मामला

December 11, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। सूचना का अधिकार (RTI) का भय दिखाकर नगर निगम विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों सहित तमाम लोगों से वसूली करने वाले के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मोर्चा खोल दिया गया है। इसी के साथ आरोपित के खिलाफ नगर आयुक्त से शिकायत भी कर दी गई है। इस पर नगर आयुक्त ने जल्द ही जांच कमेटी का गठन कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

इस सम्बंध में शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, अधिवक्ताओं का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल 6 दिसम्बर को नगर आयुक्त से मिला और उनसे नवीन नगर काकादेव निवासी आशीष मिश्रा के खिलाफ शिकायत की। प्रतिनिधि मंडल ने दावा करते हुए आरोप लगाया कि आशीष मिश्रा द्वारा मनगढंत फर्जी सूचनाओं के आधार पर विभिन्न कार्यालयों शिक्षकों, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं नगर निगम के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं के विरुद्ध अनाधिकृत आरटीआई के तहत अनावश्यक पत्र भेजे गए हैं।

इस सम्बंध में भाजपा के बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आशीष मिश्रा के खिलाफ नगर आयुक्त से शिकायत कर दी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि मिश्रा के खिलाफ जांच कमेटी का गठन करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ जानकारी दी कि आशीष मिश्रा कानपुर जिले में विभिन्न कार्यालयों व नगर निगम द्वारा संचालित विद्यालयों में आरटीआई की भय दिखाकर सम्बंधितों को फंसा रहे हैं और उनसे सालों से वसूली कर रहे हैं। रोजाना लोगों को धमकी भी देते रहते हैं। इसी के साथ शैलेंद्र द्विवेदी ने ये भी जानकारी दी कि मिश्रा द्वारा जिले के करीब 135 लोगों के खिलाफ सूचनाएं मांगी गई हैं। इस मौके पर रमाशंकर तिवारी, डा. गिरीश मिश्रा, डा. अजय पाठक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।