Bollywood Gossip: जल्द पापा बनने वाले हैं विकी कौशल, प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ! वायरल हुई बेबी बंप तस्वीरें और वीडियो

December 15, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कटरीना कैप की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के साथ ट्वविटर पर #KatrinaKaif ट्रेंड भी कर रहा है। बताया जा रहा है वह प्रेग्नेंट हैं। फिलहाल सच्चाई क्या है वह तो जब तक कैटरीना और विकी खुद नहीं बता देते तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि विकी अब जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

इसी तस्वीर को लेकर कैफ की प्रेग्नेन्सी के कयास लगाए जा रहे हैं

दरअसल कटरीना हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में शामिल हुई थीं, जिसमें उन्होंने शिमरी ड्रेस पहना था, इस ड्रेस में उनका पेट थोड़ा सा बड़ा नजर आ रहा है। हो सकता है कि यह उनकी फिटेड ड्रेस की वजह से हो, लेकिन उनके प्रशंसक इसे बेबी बंप मान रहे हैं। दरअसल जबसे कैफ और विकी की शादी हुई है, तभी से लोग कैफ के मां बनने का इंतजार कर रहे हैं।

अब जब ये तस्वीरें और वीडियो सामने आया है तो लोग यही कयास लगा रहे हैं विकी जल्द ही पापा बनने वाले हैं और इसको लेकर सोशल मीडिया पर अभी से बधाई भी शुरू हो गई है। हालांकि इस खबर कि तब तक पुष्टि नहीं की जा सकती, जब तक विकी और कैफ खुद इस बात को लेकर कोई बयान जारी नहीं कर देते। वहीं एक खबर और सामने आ रही है कि कटरीना कैफ को 2022 में Google पर एशियाई अभिनेत्रियों में सबसे अधिक खोजा गया।

यहां देखें वीडियो