AKTU News: परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने दिया त्यागपत्र, देखें किसको सौंपी गई है जिम्मेदारी, IET लखनऊ में भी हुआ भारी फेरबदल, देखें आर्डर
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के साथ ही IET लखनऊ में भी भारी फेरबदल सामने आया है। जहां एक ओर परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है, वहीं आईटी लखनऊ के प्रो. एचके पालीवाल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार अग्रिम आदेश तक अथवा नियमित परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति तक की अवधि के लिए, जो भी पहले घटित हो, दिया गया है।
इसी के साथ प्रो. गिरीश चंद्र कम्प्यूटर साइंस विभाग आईईटी लखनऊ को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय के अपर परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं डा. मनोज कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर एप्लाइड साइंस आईईटी लखनऊ को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय के उपपरीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार अग्रिम आदेश तक सौंपा गया है।
पढ़ें तीनों आर्डर


