Video: लोकसभा में फूटा अमित शाह का गुस्सा, कहा, “बीच में टोका-टोकी करना आपकी उम्र के लिए अच्छा नहीं…क्रोधित नहीं होता हूं”, वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह क्रोधित दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार का है। जब वह लोकसभा में ड्रग्स की समस्या को लेकर अपनी बात रख रहे थे।
इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत राय ने बीच में अपनी बात कहनी शुरू कर दी। इस पर अमित शाह नाराज हो गए हैं और दो टूक शब्दों में कहा कि बीच में टोकना ठीक नहीं। अमित शाह कहते हुए दिख रहे हैं कि दादा आपको भाषण देना है तो मैं बैठ जाता हूं, 10 मिनट के लिए बोल लीजिए। इतने सीनियर होकर बीच में टोका-टाकी करना न आपकी उम्र के लिए अच्छा है और न ही आपकी सीनियरटी के लिए। विषय की गम्भीरता को समझना चाहिए।
इतने में विपक्ष के एक सांसद ने कहा कि गृहमंत्री जी आप इतना क्रोधित क्यों होते हैं। इस पर अमित शाह ने कहा कि भैया क्रोधित नहीं होता हूं, समझाता हूं। कई बार बड़ों को भी समझाना पड़ता है। इसी के साथ अमित शाह के पीछे बैठे लोग ठहाका मार कर हंसने लगते हैं। (photo credit @AmitShahOffice)
यहां देखें वीडियो