UP News: हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्मों की एकता की प्रतीक कुश्ती प्रतियोगिता 25 दिसंबर को, महिला पहलवान भी लेंगी हिस्सा, देखें कहां होगा आयोजन

December 23, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। दंगल एवं लंगर समिति अध्यक्ष रमेश पहलवान ने बताया है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि धर्मों की एकता के रूप में कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक 25 दिसंबर (क्रिसमस डे) को अपराहन 12:00 बजे आरडीएसओ स्टेडियम में शुरू होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश पाठक उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री होंगे।

वहीं कार्यक्रम के दिनेश शर्मा पूर्व उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में कुश्ती का उद्घाटन संजीव भूटानी डायरेक्टर जनरल आरडीएसओ द्वारा किया जाएगा। कुश्ती प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों के अतिरिक्त हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, रेलवे, सेना एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के पहलवान तथा गोरखपुर, बनारस, गाजीपुर, मेरठ, काशीपुर, नंदिनी नगर एवं लखनऊ के नामी पहलवान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त (पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में) अपनी मल्लकला का शानदार प्रदर्शन करेंगे।