Brahmin Samaj: परिचय सम्मेलन में ब्राह्मणों को एक बैनर तले इकठ्ठा होने का किया गया आवाहन, जानें क्या कहा जाता है ब्राह्मणों के लिए
सर्व ब्राह्मण परिषद द्वारा आयोजित युवक -युवती परिचय सम्मेलन में ब्राह्मण समाज ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रविवार को गंगा गार्डन चिन्तामण रोड उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उज्जैन महाँकाल मंदिर के मुख्य पीठाधीश्वर द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इस मौके पर उन्होंने पूरे ब्राह्मण समाज को अपना आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर मुख्य अतिथितियों ने परिचय सम्मेलन पत्रिका का भी विमोचन किया, जिसमें पं.योगेन्द्र महन्त पूर्व राज्यमंत्री भी शामिल रहे। इस अवसर पर सभी संगठनों के प्रमुखो को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-पं.धर्मेन्द्र मिश्रा, ब्राह्मण संसार संगठन, पं.रामचन्द्र दुबे कान्यकुब्ज समाज इन्दौर, वरिष्ठ पत्रकार पं आरके शुक्ला, पं.ब्रजेश शुक्ला,पं.शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस मौके पर पं.धर्मेन्द्र मिश्रा ने सभी ब्राह्मणों को एक बैनर तले इकट्ठा होने के लिए आवाहन किया। इसी के साथ कहा कि ब्राह्मण सदैव मार्गदर्शक यहा है उसे एकता का परिचय देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन पं. सुदीप व्यास ने किया और आभार पं.अभिजीत दुबे ने व्यक्त किया।
