Tunisha Sharma: सुसाइड के बाद तुनिषा शर्मा का पहला वीडियो हुआ वायरल, गोद में उठाकर हॉस्पिटल लेकर जाता हुआ दिखा शीजान, अंतिम संस्कार में बेहोश हुई मां, देखें वायरल वीडियो

December 27, 2022 by No Comments

Share News

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि उनके को-स्टार शीजान खान कुछ लोगों के साथ मिलकर तुनिषा को अस्पताल ले जा रहे हैं। वीडियो से साफ हो रहा है कि आत्महत्या करने के बाद तुनिषा को अस्पताल लेकर शीजान खान गए थे।

बता दें कि एक्ट्रेस की मौत के बाद उनकी मां ने उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद रविवार को पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड पर ले लिया था। वहीं बीते दिन शीजान ने पुलिस को पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें बताईं। फिलहास पुलिस शीजान खान से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

वहीं मंगलवार की शाम चार बजे के बाद तुनिषा की अंतिम यात्रा पर निकली और एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार गोड़देव शमशान भूमि में किया गया, जो उनकी बिल्डिंग से महज़ एक किलोमीटर की दूरी पर है। तुनिषा शर्मा का पार्थिव शरीर लेने के लिए उनका परिवार अस्पताल पहुंचा था, वहीं एक्टर विशाल जेठवा और एक्टर शिविन नारंग तुनिषा के घर पर मौजूद थे।

मालूम हो कि टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसम्बर 2022 को अपने शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तुनिषा के मामा ने उनको मुखाग्नि दी। तो वहीं इस घटना के बाद से ही तुनिषा की मां का बुरा हाल है। उन्होंने जो वीडियो जारी किया था, उसमें भी उनकी हालत गम्भीर लग रही थी।

बताया जा रहा है कि शीजान खान और तुनिषा दोनों रिश्ते में थे और लिव इन में रहते थे। करीब 15 दिन पहले ही दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ था, जिससे तुनिषा परेशान चल रही थी। परिवार ने आरोप लगाया है कि शीजान ने तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाया था। इसी के बाद तुनिषा ने मौत को गले लगा लिया। इसी तरह का आरोप तुनिषा की मां ने भी लगाया है। इसी के बाद एक्टर शीजान को गिरफ्तार किया गया।

यहां देखें वीडियो

इस वीडियो में शीजान तुनिषा को अस्पताल लेकर आया है
इस वीडियो में बेहोश मां को लोग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं
तुनिषा की मां की वो वीडियो, जिसमें उन्होंने शीजान पर लगाए हैं आरोप