PM Modi Brother Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई की कार का हुआ एक्सीडेंट, पत्नी, बेटा और बहू भी थे सवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की कार का कर्नाटक मैसूर के पास एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में उनकी पत्नी, बेटे और बहू को भी चोटें आई हैं। सभी का अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है।
बता दें कि प्रह्लाद मोदी (Prahlad Modi) का मंगलवार को कर्नाटक (Karnataka) के मैसूर के पास एक्सीडेंट (Accident) हो गया है। प्रह्लाद मोदी अपने परिवार के साथ बांदीपुर से मैसूर (Mysuru) जा रहे थे। तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे के वक्त प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार के सदस्य कार में सवार थे और इस घटना में सभी को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए मैसूर के एक अस्पताल में ले जाया गया है।
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रह्लाद मोदी अपनी पत्नी, बेटे, बहू और पोते के साथ मर्सिडीज बेंज कार में बांदीपुरा जा रहे थे, तभी दोपहर करीब 2 बजे डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, चोटें ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही हैं। बता दें कि प्रह्लाद मोदी (Prahlad Modi) पीएम मोदी (PM Modi) के छोटे भाई हैं और वे दामोदरदास मूलचंद मोदी और उनकी पत्नी हीराबेन के छह बच्चों में से चौथे हैं। वह ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष भी हैं।

कार को हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
बताया जा र हा है कि घटना दोपहर कड़ाकोला के पास हुई। ट्विटर पर वायरल हो रहे विजुअल्स में कार के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा, दिखाई दे रहा है। वाहन को बुलडोजर से ले जाया गया है। पीटीआई के सूत्रों ने कहा कि मैसूर की पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया है।