Pathaan Trailer: विवादों के बीच पठान मूवी का ट्रेलर रिलीज, शाहरुख बोले “मेरी बीवी हिंदू, मैं मुसलमान हूं और मेरे जो बच्चे हैं वो हिंदुस्तान हैं”, वीडियो वायरल

December 29, 2022 by No Comments

Share News

रिलीज से पहले विवादों में घिरी पठान मूवी का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। तो वहीं अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि मेरी बीवी हिंदू हैं, मैं मुसलमान हूं और मेरे जो बच्चे हैं वो हिंदूस्तान हैं। यह बयान उन्होंने किसी टीवी शो में दिया है।

बता दें कि पठान मूवी 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले ही यह विवादों में घिर गई है। इसके गाने बेशरम रंग में दीपिका द्वार पहनी गई भगवा रंग की बिकनी के खिलाफ भाजपा से लेकर तमाम हिंदू संगठन खड़े हो गए हैं तो वहीं मध्य प्रदेश में अभी भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है कि पठान वहां रिलीज होगी भी या नहीं। इसी के साथ देश के तमाम हिस्सों में पठान के पुतले भी फूंके गए।

दरअसल कहा जा रहा है कि भगवा रंग में बिकनी पहन कर दीपिका ने जो अपमान इस रंग का किया है वो तो अलग है लेकिन इस रंग कि बिकनी पर जो गाना फिल्माया गया है बेशरम रंग, वो कहीं न कहीं हिंदुओं को टारगेट कर रहा है और भगवा रंग का अपमान कर रहा है। फिलहाल देखना ये है कि बहिष्कार के बाद यह फिल्म कितना दर्शकों को खींच पाती है। फिलहाल ट्रेलर जमकर वायरल हो रहा है। तो वहीं पठान का प्रमोशन लंदन सहित तमाम देशों में भी किया जा रहा है। (फोटो-सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो