Bollywood News: पठान विवाद के बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना की वायरल हुई बोल्ड तस्वीरें व वीडियो, डेब्यू से पहले मचाया तहलका, दिखेंगी फिल्म ‘द आर्चीज’ में

December 19, 2022 by No Comments

Share News

शाहरुख खान की फिल्म पठान के विवाद के बीच शाहरुख की बेटी सुहाना की बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उनकी इन तस्वीरों ने युवा दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। वह भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए जमकर बोल्ड फोटो शूट करवा रही हैं। डेब्यू से पहले ही ट्विटर पर सुहाना खान ट्रेंड कर रही हैं। सुहाना जोया अख्तर की फिल्म द अर्चीज में दिखेंगी। यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक सुहाना खान ने अपनी डेब्यू फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ‘द आर्चीज’ फिल्म की कहानी कॉमिक बुक कैरेक्टर आर्ची एंड्रयूज और उसके दोस्तों पर आधारित है।

दरअसल, नेटफ्लिक्स की यह फिल्म इस कहानी का सीक्वल है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 1960 के दशक में सेट किया गया है। इस प्रतिष्ठित कॉमिक्स के भारतीय सीक्वल का निर्माण टाइगर बेबी और ग्राफिक इंडिया द्वारा किया जाएगा। ‘द आर्चीज’ के इस रीमेक के साथ सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं।

फिल्म आर्चीज की पूरी टीम केक काटते हुए

बता दें कि इस खबर का खुलासा फिल्म की निर्माता ‘रीमा कागती’ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के द्वारा साझा किया है। रीमा ने एक क्लैपबोर्ड की फोटो अपलोड की, जिसमें फिल्म ‘द आर्चीज’ के पहले शॉट की डिटेल्स लिखी हुई थीं। उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, “#Archie’s #shootstarts #TigerBaby’s का पहला सोलो प्रोडक्शन #partnerincrime” इसमें रीमा ने जोया अख्तर और नेटफ्लिक्स को भी टैग किया।

इसके तुरंत बाद ही अभिनेता फरहान अख्तर ने भी रीमा के इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डालते हुए, फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं भेजी है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक ‘द आर्चीज’ में अगस्त्य नंदा आर्ची एंड्रयूज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जबकि खुशी कपूर और सुहाना खान बेट्टी और वेरोनिका के किरदार निभाती दिखेंगी। (फोटो-सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो