Viral: नागिन की लाश पर पहरा दे रहा नाग, देखने के लिए जुटी गांव वालों की भीड़, वायरल हुआ वीडियो, जानें किसने मारा नागिन को

January 5, 2023 by No Comments

Share News

आपने अभी तक फिल्मों व किस्से-कहानियों में ही देखा व पढ़ा व सुना होगा कि नाग ने नागिन की मौत का बदला लिया या फिर नागिन नाग के लिए मर गई आदि…आदि, लेकिन नाग-नागिन के प्यार से जुड़ी एक वास्तविक खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक यहां एक गांव में नागिन के शव पर एक नाग के पहरा देने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि ये मामला बिल्सी थाना इलाके के नगला डल्लू का है। गांव वाले बताते हैं कि यहां अक्सर ही एक नाग-नागिन का जोड़ा देखा जाता था। गत रात एक नेवले ने नागिन को मार डाला। तबसे नाग उसके शव के पास फन फैलाकर पहरा दे रहा है। यह बात गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई तो धीरे-धीरे कर मौके पर भीड़ जुट गई।

लोग नाग को देखने के लिए पहुंचने लगे और नाग को कैमरे में कैद कर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस सम्बंध में गांव वालों के अलग-अलग विचार सामने आए हैं। किसी ने बताया कि जिस जगह पर नाग बैठा है वहां पर देव स्थान था और नागिन भी उसी के साथ रहती थी। अक्सर ही दोनों को एक साथ देखा गया है। एक-दो दिन पहले रात में नेवले ने नागिन को मार दिया और उसी के बाद से नाग यहां उदास होकर बैठा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनो इसी जगह पर रहते थे। कल जब दोनों बाहर निकले तो इन पर नेवला ने हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि एक बच गया। तभी से वह यहां बैठा है। हालांकि देर रात दोनों को एक साथ देखा गया था, लेकिन सुबह केवल एक ही दिखा। इस पर लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि देर रात ही नेवले ने नागिन को मारा होगा। फिलहाल ये पूरी घटना गांव भर में चर्चा का विषय बनी हुई है और फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। (फोटो-सोशल मीडिया)