UP News: LLB छात्रा ने रचाया श्री कृष्ण से विवाह, सपने में कान्हा ने पहनाई थी वरमाला, वायरल हुआ वीडियो

March 19, 2023 by No Comments

Share News

UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती गोद में श्रीकृष्ण की मूर्ति लेकर आग्नि के फेरे ले रही है. जानकारी सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक एलएलबी की छात्रा ने कान्हा से विवाह किया है. उसका दावा है कि उसने सपने में देखा था कि कान्ही उसे वरमाला पहना रहे हैं. बस इसी के बाद उसने कान्हा से विवाह कर लिया.

मिली जानकारी के मुताबिक विधूना कस्बे के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक रंजीत सिंह सोलंकी की 30 वर्षीया बेटी रक्षा सोलंकी ने एलएलबी कर रही हैं. रक्षा ने दावा किया कि उसने सपना देखा था. इसी के बाद कान्हा से विवाह करने की ठान ली. रक्षा ने ये भी बताया कि परिवार से विवाह का दबाव बनते ही उसने अपने मन की बात अपने माता-पिता के सामने रखी. पहले सभी ने विरोध किया, लेकिन बाद में सभी मान गए. इस विवाह में रक्षा के माता-पिता के साथ उनकी बहन और परिवार के अन्य लोग भी शामिल हुए. रक्षा के पिता रणजीत सोलंकी ने बताया की रक्षा की ज़िद के आगे उनको झुकना पड़ा. बेटी को श्री कृष्ण की भक्ति में लीन देख घरवाले भी उसकी बात ना टाल सके. बता दें कि रक्षा सोलंकी ने 11 मार्च को अपने रिश्तेदरों के सामने भगवान श्री कृष्ण से शादी कर ली थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि रक्षा हाथ में कान्हा की मूर्ति लेकर अग्नि के फेरे ले रही हैं और मंत्र गूंज रहे हैं.

यहां देखें वीडियो