Earthquake: फिलीपींस में लगे शक्तिशाली भूकंप के झटके…एक दिन पहले ही वेनेजुएला में भूकंप से हुई है 589 मौत-Video
Earthquake: फिलीपींस में 6.7 तीव्रता का खतरनाक भूकंप आने से इलाके में हड़कंप मच गया है तो वहीं एक दिन पहले यानी कल ही वेनेजुएला में भीषण भूकंप आया था जिसमें 589 लोगों की मौत हुई है तो वहीं 2,980 लोगों के घायल होने की खबर है. इसी के साथ ही भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी तो वहीं अब फिलींपींस में शक्तिशाली भूकंप की खबर सामने आ रही है.
लगातार जारी भूकंप के झटकों ने प्रशांत क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप मिंडानाओ द्वीप के पास आया है हालांकि अभी सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है लेकिन बयान में बताया गया है कि यह वही क्षेत्र है जहां तीन सप्ताह पहले भूकंप आया था और 80 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. तो वहीं वेनेजुएला में लगातार मृतकों की संख्या बढती जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को दक्षिणी फिलीपींस के तट के पास 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप की झटके लगे हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के बयान के मुताबिक, शुक्रवार की शाम 7:42 बजे भूकंप के झटके लगे हैं. भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के सारंगानी कस्बे से करीब 21 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था और इसकी गहराई जमीन से करीब 65.7 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई है.
Workers barely escape as Jollibee fast food restaurant collapse after an earthquake in the philippines pic.twitter.com/BYv3CxnwS2
— Viral Clips 🎬 (@Taniapari185526) June 26, 2026
खबरों के मुताबिक जैसे ही भूकंप के झटके लोगों को महसूस हुए लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. फिलहाल अभी तक किसी बड़े जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है.
विशेषज्ञों की मानें तो फिलीपींस ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में बसा हुआ है. यहां पर टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियां अधिक होने की वजह सै अक्सर ही भूकंप के झटके लगते रहते हैं.
वेनेजुएला में ताश की पत्तों की तरह बिखर गई इमारतें, देखें वीडियो
Imágenes aéreas de La Guaira. Terremoto en #Venezuela. No para de sorprender tanta tragedia. 🚨🆘‼️ pic.twitter.com/8tV85HNrle
— Cristian Crespo F. 🇨🇺 (@cristiancrespoj) June 25, 2026
An earthquake that lasted only a few seconds caused devastation in Venezuela.
Oh God,
how terrifying the Day of Judgment will be. pic.twitter.com/mGzzQfMiG2— SilencedSirs◼️ (@SilentlySirs) June 25, 2026