UP News: प्रेमिका के साथ इश्क फरमा रहे पति को पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, सबके सामने कर दी धुनाई, वायरल हुआ वीडियो
April 14, 2023
No Comments
UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती एक युवक और एक अन्य युवती को जमकर मारते हुए दिखाई दे रही है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ मेरठ के होटल लव बाइट में बैठा इश्क फरमा रहा था, कि इतने में उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गई और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया.
इसके बाद गुस्साई पत्नी ने उसे जमकर पीटा और उसकी प्रेमिका की भी जमकर धुनाई की. इस दौरान वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक प्रेमिका को पत्नी के हाथ से बचा रहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दोनो पति-पत्नी को समझाकर घर भेज दिया है. वहीं पुलिस को जानकारी मिली है कि होटल लव बाइट में गलत काम भी होते हैं. इस पर पुलिस ने होटल की छानबीन करने के निर्देश दिए हैं.