Fashion: आजकल ये ब्लाउज हैं फैशन में, देखें डिजाइन्स के नाम

April 28, 2023 by No Comments

Share News

Fashion: शादी का मौसम फिर से शुरू होने वाला है और आप भी समय रहते अपनी पूरी तैयारी कर लीजिए. वैसे तो शादियों के लिए लहंगे को पारम्परिक पहनावा माना जाता रहा है लेकिन महिलाएं साड़ी ही ज्यादा पसंद करती हैं. ऐसे में साड़ी के साथ अगर डिजाइनर ब्लाउज हो तो चार चांद लग जाते हैं ड्रेस में. तो आइए इस लेख में हम आपको उन डिजाइन के बारे में बताएंगे जो आजकर चलन में है.

पफ फ्रिल स्लीव्स
आजकल पफ और फ्रिल वाली स्लीव्स डिजाइन को महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं और यह चलन में भी बहुत है. अगर आपको यह दोनों ही डिजाइन पसंद है तो आप इन दोनों को मर्ज भी कर सकती हैं। आप इस तरह की पफ फ्रिल स्लीव डिजाइन कैरी कर सकती हैं। यह दिखने में बहुत ही सुंदर और यूनिक है और आपको एक फैशनेबल लुक भी देते हैं।

की-होल स्लीव्स
कुछ स्लीव डिजाइन ऐसे होते हैं, जो हर तरह के ब्लाउज पर अच्छे लगता हैं। ऐसे ही डिजाइन में से एक है की-होल स्‍लीव्‍स डिजाइन। आप अगर इस तरह का डिजाइन अपने ब्लाउज का रखती हैं तो उसे अपनी पसंद के अनुसार बड़ा या छोटा करवा सकती हैं। आप चाहें तो एक होल की जगह दो से तीन होल भी बनवा सकती हैं। अगर आपको लटकन पसंद है तो बाजुओं के अंत में अच्छे लुक के लिए लटकन भी लगा सकती हैं।

क्वार्टर पफ स्लीव
आजकल ब्लाउज के बाजुओं को कोहनी तक यानी कि क्वार्टर स्लीव रखा जा रहा है। आजकल यह स्लीव डिजाइन काफी ट्रेंड में है। आप भी इसी तरह का स्लीव डिजाइन बनवा सकती हैं। आप चाहें तो पफ की प्लेट्स को बढ़ा सकती हैं और स्लीव्स को और भी ज्यादा फूला-फूला दिखा सकती हैं।