बाप पर भी केस और 18 की उम्र में बेटा बना जमुई कांड का मुख्य आरोपी…जानें कौन है नंदन यादव? Video शेयर करने वाली 120 प्रोफाइल पर FIR
Jamui Incident: बिहार के जमुई में छात्रा के साथ की गई छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव का एनकाउंटर कर दिया है.
नंदन यादव के पैर में गोली लगने क वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बिहार के ADG लॉ एंड ऑर्डर के सुहिता अनुपम ने जानकारी दी कि नंदन यादव पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहा था. तभी मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी.
ADG ने बताया कि कुछ आरोपी नाबालिग भी थे. फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. तो वहीं बिहार पुलिस अब ऐसे अन्य लोगों, अकाउंट, पेज और वेबसाइट की पहचान करने में जुटी है जिन्होंने नाबालिग के छेड़छाड़ की वीडियो शेयर की है.
बता दें कि पुलिस ने सख्ती से लोगों को वीडियो शेयर करने के लिए मना किया है. अभी तक 120 प्रोफाइल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मालूम हो कि घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी साथियों के साथ फरार चल रहा था. वीडियो के जरिए पुलिस ने पहचान की. मालूम हो कि घटना 19 सितम्बर की शाम को घटित हुई थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी किशोरी को इस तरह से गोद में उठा रहे हैं कि उसके प्राइवेट पार्ट को टच कर रहे हैं. घटना के दौरान आरोपियों ने जमकर किशोरी के साथ गंदी हरकत की. घटना के दौरान छात्रा के साथ छात्र भी मौजूद था, उसके साथ भी आरोपियों ने बदसलूकी की.
घटना के बाद से ही बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर ऐसा ही रहा तो लड़कियां कैसे स्कूल और नौकरी करने जाएंगी?
VIDEO | Jamui, Bihar: Nandan Yadav, one of the accused in teen harassment case, shot in the leg by the police during encounter. A video had gone viral showing a boy and a girl allegedly being harassed by a group of people on a roadside in Jamui district
Jamui SP Bishwajeet Dayal… pic.twitter.com/iTpeIxk17f
— Press Trust of India (@PTI_News) September 22, 2026
मुख्य आरोपी के बारे में
मात्र 18 साल की उम्र में इस बडी घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी नंदन यादव जमुई के प्रतापपुर गांव का रहने वाला है. घटना प्रतापपुर गांव के आसपास ही बताई जा रही है. अगर स्थानीय लोगों की मानें तो नंदन की छवि गांव में दबंग की तरह है. हरेराम के साथ मिलकर वह गांव में दबंगई करता था. बताया जा रहा है कि वो बालू का भी धंधा करता रहा है. हरेराम के साथ मिलकर वो गांव में दबंगई करता था.
नंदन के बाप का नाम गनौरी यादव बताया जा रहा है. दावा है कि उसके ऊपर भी आपराधिक मामला चल रहा है.
नंदन से होगी पूछताछ
फिलहाल नंदन यादव का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी और पता लगाने की कोशिश करेगी कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और वायरल वीडियो बनाने और फैलाने में किसकी क्या भूमिका थी?
ये भी पढ़ें-पासपोर्ट के नए नियम लागू…अब बच्चों के लिए करना होगा ये काम; कीमत भी बढ़ी