Lucknow News: प्रमोशन की दौड़ में जिंदगी हार गया एसएसबी का जवान, मौत
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दुखद खबर सामने आ रही है. यहां पर राजस्थान अलवर के रहने वाले एसएसबी जवान की उस वक्त मौत हो गई, जब वह प्रमोशन के लिए आयोजित की गई दौड़ में हिस्सा ले रहे थे. जानकारी सामने आ रही है कि 25 वर्षीय दाताराम कुक से सिपाही के प्रमोशन के लिए आयोजित दौड़ में हिस्सा ले रहे थे. तभी एकाएक वह गश खाकर गिर पड़े जिससे उनकी मौत हो गई. इसी के साथ ये भी खबर सामने आ रही है कि दौड़ के दौरान कई अन्य जवान भी गंभीर हो गए हैं, उनको ओपी चौधरी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
इसी बीच जवानों ने विभाग के एक अधिकारी पर तेज धूप में दौड़ लगवाने आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज बाबूखेड़ा स्थित एसएसबी के ट्रेनिंग सेंटर कुक, नाई, स्वीपर, हवलदार व अन्य पदों के कर्मचारियों के प्रमोशन की दौड़ हो रही थी. शनिवार शाम कई जवान पांच किमी. की दौड़ में प्रतिभाग कर रहे थे. दौड़ते समय वह गश खाकर गिर पड़े. हालत बिगड़ती देख जवानों को ओपी चौधरी अस्पताल ले जाया गया. जहां, जवान दाताराम को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया गया था. वहीं, रविवार सुबह भी दौड़ लगाते समय कुछ जवानों की हालात बिगड़ गई. दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं खबर सामने आ रही है कि दाताराम के परिवारीजन को पुलिस ने सूचना दे दी है.