Ayodhya: रामलला को गर्मी से बचाने को गर्भगृह में लगाया गया AC, ठंडक देने के लिए लगाए जा रहे हैं ये भोग
Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला को गर्मी से बचाने के लिए गर्भगृह में AC लगाया गया है. यूपी में जहां लगातार बढ़ रहे तापमान से इंसान से लेकर जीव-जंतु भी परेशान हैं तो वहीं अयोध्या के मंदिरों में रामलला के साथ ही चारों भाइयों को गर्मी से बचाने के लिए एसी लगाया गया है.
इस सम्बंध में मंदिर की ओर से ट्विटर पर जानकारी साझा की गई है. इसी के साथ रामलला को गर्मी से सम्बधित ही भोग लगाए जा रहे हैं. सनातन धर्म में मान्यता है कि जिन मूर्तियों कि प्राण प्रतिष्ठा हो जाती है उसमें भगवान का वास हो जाता है. इसीलिए उनको ठंडी से लेकर गर्मी तक से बचाने के का प्रयास किया जाता है. ठंडी में जहां गरम कपड़े पहनाए जाते हैं तो वहीं गर्मी में मंदिरों के गर्भगृह में एसी, पंखा व कूलर आदि का बंदोबस्त किया जाता है. वहीं रामलला को भोग में दही का भी भोग लगाया जा रहा है. (फोटो सोशल मीडिया)