UP Police: “शादी के लिए रिश्ते नहीं आ रहे, बड़ी मुश्किल से एक रिश्ता आया है, कृपया करके छुट्टी…” अविवाहित सिपाही ने अवकाश के लिए लिखा अनोखा लेटर, हुआ Viral, पढ़ें और क्या लिखा…

September 11, 2023 by No Comments

Share News

UP Police: पुलिसकर्मी किस तरह से अपने घर से दूर रहकर और तमाम कष्टों को उठाकर समाज की रक्षा करते हैं एक वायरल लेटर से ये बात साफ हो रही है. उनको अवकाश मिलना भी कितना मुश्किल होता है, दरअसल सोशल मीडिया पर एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अविवाहित सिपाही ने अपने अवकाश मांगने की पूरी वजह इस हद तक लिख दी है कि, उसका दर्द तक लेटर में उतर आया है, हालांकि अब ये लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कुछ लोग तो मजाक के तौर पर ले रहे हैं लेकिन बहुत लोग ऐसे हैं जो सिपाहियों के कार्य को दिल से सैल्यूट भी कर रहे हैं.

दरअसल ये लेटर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के एक सिपाही का है, जिसने छुट्टी के लिए आवेदन किया है और लिखा है शादी की उम्र हो जाने के बाद भी शादी न हो पाने की वजह लिखी है. फर्रुखाबाद जिले में तैनात एक सिपाही ने अपने उच्चाधिकारियों को लिखा है कि, ”सादर अवगत कराना है कि प्रार्थी के पिताजी ने दूरसंचार के माध्यम से अवगत किया है कि वह प्रार्थी के लिए कन्या देखने जा रहे हैं. प्रार्थी की पुलिस में नौकरी लगे 3 वर्ष होने जा रहे हैं.

वायरल लेटर

अभी तक प्रार्थी का विवाह नहीं हुआ है. महोदय, पुलिस के लड़कों की शादी के रिश्ते भी न के बराबर आ रहे हैं. श्रीमान बड़ी ही मुश्किल एक अच्छा रिश्ता मिला है. प्रार्थी के विवाह की आयु भी अपनी अंतिम सीढ़ियों पर है. अत: श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी को 5 दिन का आकस्मिक अवकाश प्रदान करने की कृपा करें. महोदय की महान कृपा होगी.” बता दें कि इस लेटर में सिपाही ने अपना नाम भी लिखा है और ये भी बताया है कि वह पिछले तीन साल से पुलिस विभाग में तैनात हैं. वह वर्तमान स्य में कादरी गेट थाने में तैनात हैं.