बाबा नीम करोली पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की मची है धूम…शोभिनव सत्या ने की ये अपील-Video

August 30, 2026 by No Comments

Share News

Hanuman Ansh: महान संत बाबा नीम करोली (Baba Neem Karoli) के जीवन और चमत्कारों पर बनी हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) इन दिनों सिनेमाघरों में खूब धूम मचा रही है. सबसे बड़ी बात तो ये है कि ये फिल्म युवाओं को खूब भा रही है और बड़ी संख्या में युवा अपने घर के बुजुर्गों को लेकर ये फिल्म देखने जा रहे हैं.

7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए खास बात ये है कि इसके पोस्टर कहीं नहीं लगाए गए हैं और न ही अधिक प्रचार किया गया है फिर भी ये लगातार दर्शकों को प्रभावित कर रही है.

सोशल मीडिया पर इस फिल्म के सभी गाने लगातार वायरल हो रहे हैं. ‘आवारापन 2’ के तूफान के बीच भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इससे साफ होता है कि अगर कोई अच्छी फिल्म बनेगी तो उसे भी पसंद किया जाएगा, जरूरी नहीं है कि फिल्म में कम कपड़े पहने हिरोईन होगी और आइटम सांग होगा तभी फिल्म चलेगी.

इसी बीच फिल्म में बाबा नीम करोली का किरदार निभा रहे शोभिनव सत्या (Shobhinav Satya) ने लोगों से अपील की है कि इस फिल्म को जो भी देखे वो इसके बारे में अपने लोगों को जरूर बताए और सोशल मीडिया पर भी फिल्म के बारे मे जरूर अपना अनुभव शेयर करें ताकि फिल्म अधिक दिनों तक सिनेमाघरों में लगाई जा सके.

कौन हैं शोभिनव सत्या?

भारत में अधिकांश लोग बाबा नीम करोली जी के बारे में जानते हैं. फिल्म में उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव के लक्ष्मण नारायण शर्मा की कहानी दिखाई गई है जो कि बाद में बाबा नीम करोली के नाम से मशहूर हो जाते हैं. फिल्म में उनकी आध्यात्मिक यात्रा और उनके चमत्कार को दिखाया गया है. फिल्म में नीम करोली बाबा की भूमिका निभाने वाले किरदार शोभिनव सत्या के अभिनय की खूब चर्चा हो रही है. लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं और जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वह हैं कौन?

बता दें कि शोभिनव सत्या ने ‘हनुमान अंश’ के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है और बतौर एक्टर उनकी ये पहली फिल्म है. हालांकि फिल्म की दुनिया उनके लिए नई नहीं है. वह कैमरे के पीछे रहकर फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखते रहे हैं. सोशल मीडिया पर शोभिनव के बारे में वायरल जानकारी के मुताबिक, शोभिनव ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी. उन्होंने डायरेक्शन टीम के साथ काम किया और उन्होंने फिल्म बनाने की प्रोसेस को करीब से समझा और अब एक्टिंग में भी उनको इसका फायदा मिल रहा है.

‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ में किया बतौर ट्रेनीकाम

साल 2019 में आई वेब सीरीज ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ में बतौर ट्रेनी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शोभिनव सत्या काम किया था. इसके बाद वो टीवी के पॉपुलर शो ‘सीआईडी’ से भी जुड़े और 2025 में इसके कुछ एपिसोड्स में सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली. इस दौरान उन्होंने कैमरे के पीछे रहकर फिल्म और टीवी प्रोडक्शन की बारीकियां सीखीं. यही अनुभव अब उनके एक्टिंग करियर में भी काफी काम आ रहा है.

इस तरह से लंबे समय तक डायरेक्शन टीम का एक पार्ट रहे शोभिनव सत्या ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और पहली ही फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है और इस आध्यात्मिक किरदार के लिए उनकी चर्चा भी हो रही है.

ये भी पढ़ें-जेन-जी पर विवादित बयान देकर चोतरफा घिरीं कंगना रनौत…राखी सावंत-सोनू सूद भी उतरे विरोध में-Video