AKTU News: टेक्नोलॉजी एंड भारतीय भाषा समिट में एकेटीयू के शिक्षक और छात्र लेंगे हिस्सा, जानें कब है आयोजन

September 20, 2023 by No Comments

Share News

AKTU News: नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए शिक्षा मंत्रालय लगातार पहल कर रहा है। इसी क्रम में डिजिटल तकनीकी प्लेटफॉर्म में भारतीय भाषाओं के प्रयोग और प्रचार प्रसार के लिए नई दिल्ली के डॉ0 अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 30 सितंबर और एक अक्टूबर को टेक्नोलॉजी एंड भारतीय भाषा समिट का आयोजन किया जा रहा है।

इस समिट में हिस्सा लेने के लिए डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के संबद्ध संस्थानों को कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में प्रो0 राजीव कुमार ने पत्र जारी किया है। जारी पत्र के अनुसार समिट में शामिल होने के लिए हर संस्थान से कम से कम दो शिक्षक, एक शोध छात्र और एक इस तकनीकी से जुड़ा छात्र होना चाहिए। इस समिट में शामिल होने से विश्वविद्यालय के डेलीगेट को काफी कुछ अनुभव होगा। भारत सरकार की नई शिक्षा नीति को धरातल पर लाने की मुहिम और भारतीय भाषाओं को तकनीकी से जोड़ने की पहल की भी जानकारी होगी।