AKTU News: एकेटीयू के बीटेक में प्रवेश के लिए 19000 हजार ने जमा की फीस, 21 सितम्बर से शुरू हो रही है दूसरे चरण की काउंसलिंग
AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक में प्रवेश के लिए कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में चल रही प्रथम चरण की काउंसलिंग के तहत 23793 सीटों के अलॉटमेंट के सापेक्ष बुधवार को शाम तक करीब 19 हजार अभ्यर्थियों ने सीट कन्फर्मेशन फीस जमा कर दिया।
वहीं करीब 5 हजार अभ्यर्थियों ने सीट को फ्रीज किया है। जिन अथ्यर्थियों ने सीट फ्रीज नहीं किया है उनका अपने आप सीट फ्लोट हो जाएगा। वहीं, सीयूईटी यूजी के पाठ्यक्रमों में 2817 सीटों के अलॉटमेंट में से 722 ने फीस जमा की। जबकि सीयूईटी पीजी में करीब 25 सौ आवंटित सीटों में से 570 ने सीट कन्फर्मेशन फीस जमा कर दी। बीटेक में एडमिशन के लिए 33,793 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। जबकि 28450 ने चॉइस भरी थी। जिसमें प्रथम राउंड की काउंसलिंग के तहत 15 सरकारी संस्थानों के 4569 सीटों के सापेक्ष 3462 सीट आवंटित की गयी है। आपको बता दें कि सीट कंफर्मेशन फीस सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 20 हजार रूपये है जबकि एससी और एसटी अभ्यर्थियों को सीट कन्फर्मेशन फीस के रूप में 12 हजार रूपये जमा करना है। समन्वयक प्रो0 अरूण कुमार तिवारी ने बताया कि दूसरे राउंड की काउंसलिंग 21 सितंबर से शुरू हो रही है।