Lucknow CMS School News: कैमिस्ट्री की क्लास में बेहोश हुआ कक्षा-9 का छात्र, फिर नहीं उठ सका, मचा कोहराम

September 20, 2023 by No Comments

Share News

Lucknow CMS School News: लखनऊ के जाने-माने CMS (सिटी मांटेसरी स्कूल) अलीगंज में बुधवार को कक्षा 9 का एक छात्र आतिफ सिद्दीकी, कैमिस्ट्री की क्लास ले रहा था और रोज की तरह पढ़ाई कर रहा था, लेकिन तभी वह अचानक बेहोश हो गया।

स्कूल प्रशासन द्वारा बताया गया कि, जैसे ही छात्र बेहोश हुआ, स्कूल के टीचर एवं नर्स द्वारा अपनी कार से तुरन्त ही पास में आरूशी मेडिकल सेंटर ले जाया गया। तब तक बच्चे के पिता को भी फोन से जानकारी दे दी गई थी और वे भी आरूशी मेडिकल सेंटर पहुंच गये। वहां डाक्टर के सी.पी.आर. देने के  बावजूद जब बच्चा होश में नहीं आया तो डाक्टर ने बताया कि बच्चे को हार्ट अटैक हुआ है और उसे तुरन्त लारी कॉर्डियोलाजी हॉस्पिटल ले जाया जाये।

इस पर मेडिकल सेंटर की एम्बुलेंस से टीचर एवं नर्स बच्चे को ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ लॉरी ले गये। लॉरी कोर्डियोलॉजी के इमरजेन्सी में पहुंचने पर डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से ही बच्चे के घर में कोहराम मच गया है तो वहीं पूरा सीएमएस स्कूल परिवार भी सदमे में और शोक में डूबा हुआ है. इसी के साथ स्कूल प्रशासन का ये भी कहना है कि, इस कठिन समय में बच्चे के परिवार के साथ पूरा स्कूल प्रशासन है और किसी भी जांच में पूरी तरह से सहयोग देने को तैयार हैं।