Priyanka Gandhi Viral Video: इंदिरा गांधी को महा”पुरुष” बोलकर खुद ही खिल खिलाकर हंस पड़ीं प्रियंका गांधी, वायरल हुआ वीडियो

October 5, 2023 by No Comments

Share News

Priyanka Gandhi Viral Video: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी 5 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के धार पहुंची और भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया. इसी के साथ ही वह अपनी दादी इंदिरा गांधी को लेकर भी अपने विचार प्रस्तुत किए.

प्रियंका गांधी ने जन सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका ने अपने संबोधन के दौरान कई महापुरुषों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश महापुरुषों की धरती है. यहां कई महापुरुषों ने आजीवन जनता के लिए संघर्ष किया. इसी दौरान उन्होंने कहा कि मेरी दादी भी महापुरुष थीं. हैरत की बात ये कि इसके बाद प्रियंका खुद जोर-जोर से हंसने लगीं और जब प्रियंका को लगा कि उन्होंने कुछ गलत बोल दिया है तो अपनी बातों को संभालते हुए कहा कि महापुरुष नहीं थीं बल्कि एक बड़ी हस्ती थीं. उनके ऊपर आप लोगों का भरोसा था. भरोसा इसलिए भी था क्योंकि उन्होंने आप लोगों के लिए दिन-रात काम किया. उन्होंने आपके बेहतर जीवन की कल्पना की. तो वहीं प्रियंका गांधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यहां देखें वीडियो